PAK vs ENG 1st T20I: रऊफ के आने से पाक टीम में बड़ा बदलाव, बाहर किए गए हसन अली

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 05:33 PM IST

PAK vs ENG 1st T20I: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। इससे ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अहम बदलाव किया गया है। पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज हसन अली को टीम से रिलीज कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सीनियर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ फिट हो चुके हैं लिहाजा हसन को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने के लिये रिलीज कर दिया गया है।

cricket news hindi, hasan ali

हसन अली (साभार-PCB)

हसन को हारिस के कवर के तौर पर 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी। हारिस फरवरी से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे थे और टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने ने आयरलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच खेला लेकिन काफी महंगे साबित हुए थे। पाकिस्तान एकमात्र टीम है जिसने अभी तक अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम नहीं चुनी है।

End of Feed