PAK Vs SL 1st T20 Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टी20 में दी 6 विकेट से मात , सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
जीत के लिए 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन तेजी से जोड़े पॉवरप्ले के खत्म होने से ठीक पहले सैम अयूब महीष तीक्ष्णा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 24(18) रन बनाए। इसके बाद फरहान ने एक छोर संभाले रखा। उनका कुछ देर साथ कप्तान सलमान आगा ने दिया। दोनों स्कोर को 100 रन के करीब ले गए। 94 के स्कोर पर सलमान अली आगा को वनिंदु हसरंगा ने पथुम निसंका के हाथों कैच करा दिया। आगा ने 16(11) रन बनाए। इसके बाद फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 101 के स्कोर पर वो 51 रन बनाकर दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फखर जमां धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 5(10) रन बनाए। इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने मिलकर टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी। उस्मान खान 7 और शादाब 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में 27 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 बार पाकिस्तान को मात दी है। जबकि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 11 बार पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की है। मौजूदा सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर होने जा रही है। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 6 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें 4 मैच मेजबान श्रीलंकाई टीम ने जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान यहां सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सका है। श्रीलंका के लिए एक-एक विकेट महीष तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, वनिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने लिए।
दोनों की प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा(कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान ख़ान, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, मिर्ज़ा तैय्यब बेग, और अबरार अहमद।
श्रीलंका: पथुम निसांका,निशान मधुशका,कुसल मेंडिस(विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, नुवान तुषारा।
पाकिस्तान और श्रीलंका की टी20 टीमें (Pakistan And Sri Lanka T20 Squads)
पाकिस्तान टी20 टीमः सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान।
श्रीलंका टी20 टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा और ट्रैवीन मैथ्यू।
PAK Vs SL Live Score: शादाब खान बने प्लेयर ऑफ द मैच
शादाब खान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए और नाबाद 18(12) रन बनाए।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए मिले 129 रन के लक्ष्य को 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल लिया।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान 16 ओवर में बनाए 122 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 122 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। शादाब खान 13 (9) और उस्मान खान 5 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत से पाकिस्तान 7 रन दूर है।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, फखर जमां बने धनंजय डिसिल्वा का शिकार
पाकिस्तान को चौथा झटका फखर जमां के रूप में पारी के 14वें ओवर में 106 के स्कोर पर लगा। फखर 5 (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान ने 14 ओवर में 107/4 रन 129 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए बना लिए हैं। उस्मान खान 3 और शादाब 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 22 रन और पाकिस्तान के बनाने हैं।PAK Vs SL Live Score: साहिबजादा फरहान बने चमीरा का शिकार
पाकिस्तान को तीसरा झटका साहिबजादा फरहान के रूप में लगा। फरहान 51 (36) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 101 रन पर तीसरा झटका पाकिस्तान को लगा।PAK Vs SL Live Score: 100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 100 रन11.3 ओवर में पूरे कर लिए हैं। फखर जमां 2(4),साहिबजादा फरहान 48(33) रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। 12वें ओवर में कप्तान सलमान आगा वनिंदु हसरंगा की गेंद पर निसंका के हाथों लपके गए। उन्होंने 16(11) रन बनाए।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 92/1 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए 10 ओवर में एक विकेट पर 92 रन। साहिबजादा फरहान 47 (32) और कप्तान सलमान आगा 16 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK Vs SL Live Score: 128 रन पर ढेर हुआ श्रीलंका
श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 40 रन जनिथ लियनागे ने बनाए। अबरार अहमद और सलमान मिर्जा ने 3-3 विकेट लिए।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका
श्रीलंका को चौथा झटका भी शादाब खान ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर धनंजय डिसिल्वा के रूप में दिया। धनंजय 10 रन बनाकर शादाब की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। 7 ओवर में श्रीलंका ने 4 विकेट 38 रन बना लिए हैं। दो नए बल्लेबाज जनिथ लियानागे और चरिथ असलंका मैदान पर हैं। दोनों खाता नहीं खोल सके।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका को तीसरा झटका पॉवरप्ले के खत्म होते ही सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। कुसल मेंडिस शादाब खान की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। मेंडिस 14(15) रन बनाकर पवेलियन लौटे।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका ने बनाए 6 ओवर में 35 रन
श्रीलंका ने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 13 (13) और धनंयज डिसिल्वा 9 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका ने बनाए 4 ओवर में 16 रन
श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 2 (6) और धनंजय डिसिल्वा 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, निसंका बने वसीम का शिकार
श्रीलंका को दूसरा झटका पारी के चौथे ओवर में पथुम निसंका के रूप में लगा। निसंका 12(12) रन बनाकर मोहम्मद वसीम की गेंद पर मोहम्मद नवाज के हाथों लपके गए।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका ने एक ओवर में बनाए 7/0 रन
श्रीलंका की पथुम निसंका और कामिल मिसरा की जोड़ी ने पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। निसंका 6(5) और कामिल मिसरा 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग-11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा(कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान ख़ान, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, मिर्ज़ा तैय्यब बेग, और अबरार अहमद।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11
पथुम निसांका,निशान मधुशका,कुसल मेंडिस(विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, नुवान तुषारा।PAK Vs SL Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान ने पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।PAK Vs SL Live Score: सीरीज के लिए ऐसी है श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा और ट्रैवीन मैथ्यू।PAK Vs SL Live Score: सीरीज के लिए ऐसी है पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान।PAK Vs SL Live Score: ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में 27 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 बार पाकिस्तान को मात दी है। जबकि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 11 बार पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की है।PAK Vs SL Live Score: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज श्रीलंका के दांबुला में होने जा रहा है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी तैयारियों को परखने के इरादे से एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर दो दो हाथ करने उतरेगी।DENMARK OPEN: डेनमार्क में पीवी सिंधु के सामने वर्ल्ड नंबर.1 खिलाड़ी की चुनौती, लक्ष्य सेन पर भी सबकी नजरें
मुंबई की युवा घुड़सवार स्टास्या पांड्या का कमाल, जूनियर नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
'आक्रामक रहना ही था', वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया क्या था पूरा प्लान
IND vs WI T20: टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर ब्रिगेड से हो गई बड़ी गलती
EXCLUSIVE: विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली! बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा
© 2026 Times Horizon Private Limited
