ODI World Cup 2027 Venue: हो गया तय, दक्षिण अफ्रीका के इन मैदानों में होगा वनडे वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2024, 08:14 PM IST

ODI World Cup 2027 Venue: दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू तय हो गए हैं। क्रिकेट का यह महाकुंभ दक्षिण अफ्रीका के 8 अलग-अलग मैदानों में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के आठ शीर्ष क्रिकेट स्टेडियमों की 2027 आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के आयोजन स्थल के रूप में पुष्टि हुई है जिसमें जोहनिसबर्ग का वांडरर्स, डरबन का किंग्समीड और केप टाउन का न्यूलैंड्स भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की ‘न्यूज 24’ वेबसाइट की एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई। विश्व कप 2027 की मेजबानी अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे।

ODI World Cup Venue

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का वेन्यू (साभार-ICC)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि आयोजन स्थल होटल के कमरों और हवाई अड्डे की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट ने मोसेकी के हवाले से कहा, ‘‘स्थलों को चुनने की कवायद वैज्ञानिक थी और इसमें होटल के कमरों की संख्या और हवाईअड्डे की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया गया।’’

End of Feed