LIVE

NZ vs SL, T20 World Cup Highlights: फिलिप्स के आतिशी शतक और कीवी गेंदबाजों को कहर के सामने ढेर हुआ श्रीलंका

NZ vs SL, T20 World Cup Highlights:  फिलिप्स के आतिशी शतक और कीवी गेंदबाजों को कहर के सामने ढेर हुआ श्रीलंका
NZ vs SL, T20 World Cup Highlights: फिलिप्स के आतिशी शतक और कीवी गेंदबाजों को कहर के सामने ढेर हुआ श्रीलंका

NZ vs SL, New Zealand vs Sri Lanka T20 World Cup 2022 highlights: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल की रेस में ग्रुप-1 में सबसे आगे निकल गई है। शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के आतिशी शतक की बदौलत 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 65 रन के अंतर से गंवा गिया। तीन मैच में दो बड़ी जीत और एक रद्द मैच के साथ कीवी टीम के पांच अंक हो गए हैं और वो बेहतरीन नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

OCT 29, 2022 17:12 IST

धमाकेदार जीत

OCT 29, 2022 16:56 IST

श्रीलंका की टीम हुई 102 रन पर ढेर, 65 रन से गंवाया मैच

श्रीलंका की टीम को दसवां झटका ईश सोढ़ी ने दिया और टीम को 102 रन पर समेट कर न्यूजीलैंड को 65 रन के अंतर से दूसरी जीत दिला दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट के साथ अंक तालिका में 5 अंक के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
OCT 29, 2022 16:53 IST

श्रीलंका ने 19 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 101 रन

श्रीलंका ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। रंजीता 7 और कुमारा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 29, 2022 16:49 IST

18 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 9 विकेट पर 99 रन

श्रीलंका ने जीत के लिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं।
OCT 29, 2022 16:46 IST

बोल्ट ने किया शनाका का शिकार, श्रीलंका ने गंवाया नौवां विकेट

ट्रेंट बोल्ट ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को चलता कर दिया। शनाका ने 32 गेंद में 35 रन बनाए। 17 ओवर में श्रीलंका ने 9 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
OCT 29, 2022 16:41 IST

NZ vs SL LIVE: श्रीलंका ने बनाए 16 ओवर में 8 विकेट पर 91 रन

श्रीलंका ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए है। रंजीता 4(10) और दसुन शनाका 35(28) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 24 गेंद में 77 रन और बनाने हैं।
OCT 29, 2022 16:37 IST

15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 8 विकेट पर 82 रन, जारी है शनाका की लड़ाई

श्रीलंका ने 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शनाका 28 (23) रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उनका साथ 3(9) बनाकर रंजीता दे रहे हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 30 गेंद में 86 रन और बनाने हैं।
OCT 29, 2022 16:32 IST

14 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 8 विकेट पर 73 रन

श्रीलंका ने जीत के लिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। रंजीता 2(7) और शनाका 20(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। फर्ग्युसन ने 14वें ओवर में 8 रन दिए। जीत के लिए श्रीलंका को 36 गेंद में 95 रन और बनाने हैं।
OCT 29, 2022 16:26 IST

श्रीलंका को लगा आठवां झटका, तीक्षणा बने सेंटनर का शिकार

महीष तीक्ष्णा को मिचेल सेंटनर ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्लिप में जिमी नीशम के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 13 ओवर में श्रीलंका ने 8 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।
OCT 29, 2022 16:24 IST

हसरंगा भी लौटे पवेलियन, श्रीलंका को लगा सातवां झटका

12वे ओवर की चौथी गेंद पर वनिंदु हसरंगा ईश सोढ़ी की गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच दे बैठे। हसरंगा ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। 12 ओवर में श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। महीष तीक्ष्णा 0 (2) और दसुन शनाका 14 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 29, 2022 16:16 IST

श्रीलंका को 60 गेंद में चाहिए 110 रन

श्रीलंका को जीत के लिए 60 गेंद में 110 रन बनाने हैं। कप्तान दसुन शनाका के कंधों पर अब टीम को जीत दिलाने का दारोमदार है।
OCT 29, 2022 16:15 IST

फर्ग्युसन ने किया राजपक्षे का शिकार, श्रीलंका को लगा छठा झटका

लोकी फर्ग्युसन के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी कर रहे भानुका राजपक्षे 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और ज्यादा दूर नहीं गई। तीस गज के दायरे में खड़े कप्तान केन विलियमसन ने आसानी से कैच लपक लिया। राजपक्षे ने 34(22) रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 10 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 58 रन हो गया है।
OCT 29, 2022 16:10 IST

50 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद 8.5 ओवर में अपने पचास रन पूरा कर लिए हैं। 9 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 52 रन हो गया है। राजपक्षे 29 (18) और शनाका 11(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 29, 2022 16:07 IST

भानुका राजपक्षे ने बोला ईश सोढ़ी के खिलाफ हमला

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए लेग स्पिनर ईश सोढी के खिलाफ भानुका राजपक्षे ने हमला बोल दिया और पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होनें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक चौका भी जड़ा। सोढ़ी ने अपने पहले ओवर में कुल 13 रन दिए। भानुका राजपक्षे 25(15) और दसुन शनाका 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।
OCT 29, 2022 16:02 IST

7 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट पर 30 रन

श्रीलंका ने 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 30 रन बना लिए है। मैदान पर कप्तान दसुन शनाका 5(4)और राजपक्षे 13(11) रन बनाकर मोर्चा संभाले हैं। सेंटनर ने अपने पहले ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
OCT 29, 2022 15:59 IST

श्रीलंका को लगा पांचवां झटका, करुणारत्ने बने सेंटनर का शिकार

श्रीलंका ने अपनी पारी का पांचवां विकेट छठे ओवर की पहली गेंद पर चटकाया। उन्होंने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर चमिका करुणारत्ने को बोल्ट के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 3 रन बनाए।
OCT 29, 2022 15:58 IST

श्रीलंका ने पॉवरप्ले में बनाए 4 विकेट पर 24 रन

श्रीलंका ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं।
OCT 29, 2022 15:52 IST

राजपक्षे ने खोले हाथ, फर्ग्युसन के ओवर में जड़ा छक्का

भानुका राजपक्ष ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए लोकी फर्ग्युसन के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर श्रीलंका के स्कोर को बढ़ाया। इस ओवर में फर्ग्युसन ने 12 रन दिए। इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 4 विकेट पर 20 रन हो गया। राजपक्षे 11(8) और करुणारत्ने 0(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 29, 2022 15:48 IST

4 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 4 विकेट खोकर 8 रन

न्यूजीलैंड द्वारा जीत के लिए दिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 4 ओवर में 8 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। बोल्ट और साउदी ने कहर बरपाते हुए एशियन चैंपियन को बैकफुट पर धकेल दिया है। भानुका राजपक्षे और करुणारत्ने खेल रहे हैं। दोनों अपना खाता अबतक नहीं खोल सके हैं।
OCT 29, 2022 15:45 IST

श्रीलंका को लगा चौथा झटका, बोल्ट ने किया असलंका का शिकार

ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर में भी कहर बरकरार रखते हुए श्रीलंका को चौथा झटका दे दिया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर असलंका स्लिप में फिन एलन के हाथों लपके गए। असलंका 4(8) रन बना सके। यह बोल्ट का तीसरा विकेट था।