सचिन या धोनी नहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को बताया दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

Justin Langer favorite player: जस्टिन लैंगर ने एक बड़ा दावा करते हुए 35 वर्षीय आईपीएल 2024 स्टार को अपने जीवन में देखा सबसे अच्छा खिलाड़ी बताया है। लैंगर ने उल्लेख किया कि कैसे उन्होंने खेल खेलने वाले कुछ महान खिलाड़ियों को देखा है, लेकिन कहा कि भारतीय दिग्गज उन सभी से आगे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लेंगर का इंटरव्यू
  • अपने फेवरेट खिलाड़ी को लेकर किया बड़ा दावा
  • सचिन और धोनी का नहीं लिया नाम

Justin Langer favorite player: महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर और मौजूदा 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के मुख्य कोच ने 35 वर्षीय स्टार भारतीय बल्लेबाज की सबसे अधिक प्रशंसा की और उन्हें अपने जीवन में अब तक का सबसे अच्छा खिलाड़ी बताया है।

Justin naldll

जस्टिन लेंगर, धोनी-सचिन (फोटो- X)

चार साल से अधिक समय तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रुप में कहा कि उन्होंने विव रिचर्ड्स, मार्टिन क्रोवे, एलन बॉर्डर, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे खेल के कुछ महान खिलाड़ियों को देखा है। विराट कोहली की ऊर्जा और फिटनेस देखते ही बनती है। लैंगर ने खुशी जताई कि पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर उनकी टीम की जीत के दौरान एलएसजी उनका विकेट जल्दी लेने में सफल रहा।

End of Feed