हार के भी जीतने वाले को बाजीगर कहते हैंः फुटबॉल वर्ल्ड कप में छोड़ी ऐसी छाप, हारकर लौटे तो 1,00,000 लोगों ने किया स्वागत

Norway Football Team Gets Grand Welcome At Home: नॉर्वे फुटबॉल टीम को बेशक फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में हार मिली है लेकिन दिग्गज टीमों के बीच 1954 के बाद ऐसा कमाल प्रदर्शन करके दिखाने वाली नॉर्वे की टीम को घर वापसी पर जोरदार स्वागत मिला है।

Norway Football Team Gets Grand Welcome Back Home: नॉर्वे की राजधानी में 1,00,000 से ज़्यादा फैंस अपनी राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए। टीम क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनका ऐतिहासिक फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान शानदार रहा।

Norway Football Team Gets Grand Welcome At Oslo

नॉर्वे फुटबॉल टीम का हारने के बावजूद ऑस्लो में जोरदार स्वागत (AI Generated Image)

शनिवार को इंग्लैंड से एक्स्ट्रा टाइम में 1-2 से हारने के बाद नॉर्वे का शानदार सफ़र खत्म हो गया और वे सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए। हालांकि, टीम के प्रदर्शन ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया और बड़ी संख्या में समर्थक खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए पहुंचे।

End of Feed