IND vs NZ T20: दोपहर में होंगे भारत-न्यूजीलैंड के टी20 मैच, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

IND vs NZ T20 Series Full Schedule Match Date time and Venue: टीम इंडिया कीवी टीम से लोहा लेने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है। 22 अक्टूबर, 2026 से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का आगाज होगा। ऐसे में भारतीय टीम घर में मिले जख्म का बदला लेना चाहेगा। यहां जानिए भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, मैच टाइम और वेन्यू के बारे में।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand T20 Series 2026: बैक टू बैक टूर्नामेंट खेल रही टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है। टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपने जीत का अभियान जारी रखना चाहेगी। इस सीरीज की खास बात यह है कि यह भारतीय समयानुसार दोपहर में खेले जाएंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस बार दोपहर में टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

IND vs NZ T20 Schedule

भारत-न्यूजीलैंड टी20 का पूरा शेड्यूल। फोटो- BLACKCAPS

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज कब से शुरू होगी? भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल मैदान पर होगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

End of Feed