IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी का खेलना मुश्किल

New Zealand squad for Test Series against India: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम को इस दौरे से पहले ही एक बेहद ही बड़ा झटका लग गया है टीम का सबसे महारथी खिलाड़ी ही चोटिल हो गया है।

New Zealand squad for Test Series against India: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की कप्तानी जहां टॉम लेथम करेंगे वहीं टीम में युवा के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद हैं। हालांकि टीम को सीरीज की शुरुआत से पहले ही एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक केन विलियमसन का पहला टेस्ट मैच खेलना मुश्किल है।

new zealand test team icc twitter

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम (फोटो- ANI)

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार, 9 अक्टूबर को एक मीडिया विज्ञप्ति में इस खबर की पुष्टि की, जिसमें कहा गया कि भारत में टीम में शामिल होने से पहले विलियमसन को पुनर्वास से गुजरना होगा। हालांकि न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स को उम्मीद है कि विलियमसन जल्द ही ठीक हो जाएंगे और टीम इंडिया के खिलाफ बाकि दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

End of Feed