New Zealand ODI Squad: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, एलन, फर्ग्यूसन और सीफर्ट की वापसी

टी20I सीरीज से बाहर हुए रचिन रवींद्र की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। रवींद्र के कंधे पर चोट लग गई थी। इसके चलते वह भारत के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर हो गए थे। वह पहले तीन वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड का हिस्सा हैं। टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है। एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में ODI खेला था, जो फर्ग्यूसन के लिए भारत के खिलाफ मुंबई में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था, जबकि सीफर्ट ने 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था।

NZ ODI Squad

न्यूजीलैंड ने वनडे टीम का किया ऐलान। फाइल फोटो

End of Feed