NED vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को रौंदा, सेमीफाइनल की रेस में बरकरार
NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की चौथी जीत
मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम का धमाल जारी है। डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद नीदरलैंड्स को पटखनी दी। वनडे वर्ल्ड कप के 34वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 31.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।NED vs AFG Live Score: हशमतुल्लाह शाहिदी अर्धशतक के करीब
नीदरलैंड्स के खिलाफ हशमतुल्लाह शाहिदी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 47 गेंदों पर 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
अफगानिस्तान के सामने चौथी जीत हासिल करने के लिए 180 रन का लक्ष्य है।NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के सामने 180 रन का लक्ष्य
नीदरलैंड्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाकर सिमट गई है। अफगानिस्तान को जीत के लिए 180 रन बनाने हैं।NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड्स के 150 रन पूरे
34 ओवर में नीदरलैंड्स ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि, अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम संघर्ष कर रही है।NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड्स को लगा दूसरा झटका
नीदरलैंड्स को लगा दूसरा झटका। अर्धशतक से चूके मैक्स ओ'डॉउडNED vs AFG Live Score: अर्धशतक के करीब मैक्स ओ'डॉउड
1 विकेट गिरने के बाद नीदरलैंड्स ने बेहतरीन वापसी की है। मैक्स ओ'डॉउड अर्धशतक के करीब हैं।NED vs AFG Live Score: 8वें ओवर में नीदरलैंड्स के 50 रन
एक विकेट खोने के बाद संभला नीदरलैंड्स, 8वें ओवर में 50 रन पूरे किए।NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत
नीदरलैंड्स ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अफगानिस्तान को मुजीब उर्र रहमान ने पहली सफलता दिलाई।NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर्र रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमदNED vs AFG Live Score: ऐसी है नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन
वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीड, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेनNED vs AFG Live Score: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड्स भी कर चुकी है उलटफेर
इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम भी उम्मीद से ज्यादा अच्छा कर रही है। नीदरलैंड्स की टीम साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हरा चुकी है।NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की उम्मीदें अब भी जिंदा
अफगानिस्तान की टीम 6 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा है।NED vs AFG Live Score: लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम यहां लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है।NED vs AFG Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला
नीदलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 1.30 बजे होगा।NED vs AFG Live Score: वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला इकाना में खेला जाएगा
वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा।हो गया ऐलान! इस दिन गोवा में होगी आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
एशियाई खेलों की स्कीट स्पर्धा में भारत ने जीते दो कांस्य पदक, निशानेबाजी दल को मिली राहत
EXCLUSIVE INTERVIEW: एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म करने पर बोलीं मीराबाई चानू, पूरा हुआ अधूरा सपना, और कुछ करके दिखाऊंगी
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम चयन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने दिए बड़े संकेत
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
© 2026 Times Horizon Private Limited
