रेप मामले में दोषी नेपाली क्रिकेटर संदीप लामीछाने को हुई 8 साल की जेल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 10, 2024, 06:19 PM IST

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामीछाने नाबालिग के साथ रेप केस के मामले में दोषी पाए गए हैं और काठमांडू की अदालत ने उन्हें 8 साल की सजा सुनाई है।

काठमांडू: नेपाल के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान संदीप लामीछाने को कोर्ट ने नाबालिग के साथ रेप मामले में दोषी करार देने के बाद अब सजा का भी ऐलान कर दिया है। संदीप को कोर्ट ने 8 साल की सजा सुनाई है। संदीप नेपाल क्रिकेट का वैश्विक चेहरा रहे हैं और यह इस साल जून में पहली पार टी20 विश्व कप में शिरकत करने जा रही नेपाल क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका है। संदीप लामीछाने पर अदालत को 8 साल की सजा के साथ-साथ पीड़िता को मोटा मुआवजा भी देना पडे़गा।

Sandeep Lamichhane

संदीप लामिछाने( साभार X)

17 साल की नाबालिग ने लगाया था रेप का आरोप

पिछले साल सितंबर में लामीछाने के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की ने राजधानी काठमांडू में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने संदीप पर रेप का आरोप लगाया था। लड़की ने जब आरोप लगाया था तब लामीछाने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। उनके वेस्टइंडीज से स्वदेश वापस लौटते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि संदीप को गिरफ्तार करने के लिए नेपाल पुलिस ने इंटरपोल की मदद ली थी।

End of Feed