अफगानिस्तान के बाद अब नेपाल क्रिकेट की भी मदद करेगा बीसीसीआई, NCA में मिलेगी विशेष सुविधा

Nepal cricket team: नेपाल क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने ‘क्रिकेट विश्व कप लीग 2 श्रृंखला’ की तैयारियों के लिए नेपला को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में प्रशिक्षण लेने की मंजूरी दे दी है।

Nepal cricket team: नेपाल क्रिकेट टीम कनाडा में होने वाली ‘क्रिकेट विश्व कप लीग 2 श्रृंखला’ की तैयारियों के तहत बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में प्रशिक्षण लेगी।नेपाल की टीम त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के लिए कनाडा जाने से पहले दो सप्ताह के लिए एनसीए में अभ्यास करेगी। इस श्रृंखला में कनाडा और नेपाल के साथ ओमान की टीम भी भाग लेगी। नेपाल इस समय लीग 2 तालिका में छठे स्थान पर हैं।

nepal cricket team icc

नेपाल क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा - 'आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के लिए तैयारी श्रृंखला से पहले नेपाल की टीम एनसीए जा रही है। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण से हमारे खिलाड़ियों के कौशल और रणनीति में सुधार आएगा। आइए उन्हें शुभकामनाएं दें।'

End of Feed