NZ vs BAN: नए कप्तान के साथ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी बांग्लादेश की टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 08:14 PM IST

NZ vs BAN Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। टीम के स्टार खिलाड़ी नजमुल हुसैन शांतो न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे। वहीं, नियमित कप्तान एक महीने की छुट्टी पर हैं।

NZ vs BAN Test Series: नजमुल हुसैन शांतो को 28 नवंबर से सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को बांग्लादेश की टीम कप्तान चुना गया। लिटन दास एक महीने के लिए पितृत्व अवकाश पर हैं, उन्होंने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश की कप्तानी की थी।

NZ vs BAN test Match

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

नियमित कप्तान शाकिब अल हसन भारत में विश्व कप के दौरान लगी चोट के कारण बाहर हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की क्रिकेट परिचालन समिति के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘लिटन को एक महीने के लिए छुट्टी दी गई है, वह दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह अपने नवजात के साथ समय बिताना चाहते हैं।’

End of Feed