Virat Kohli congratulate Shami on Arjun Award: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 9 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के प्रीमियम तेज गेंदबाज को वनडे विश्व कप 2023 में उनके अविश्वस्नीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। इस खास अवॉर्ड को पाने के बाद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट डाली जिसपर विराट कोहली ने भी रिएक्ट किया है।
विराट कोहली मोहम्मद शमी (फोटो-PTI/AP)
शमी ने इंस्टाग्राम पर सभी का आभार जताते हुए लिखा कि "आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की है और हमेशा मेरे उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया है. मेरे कोच, बीसीसीआई, टीम के साथियों, मेरे परिवार, स्टाफ और मेरे प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। फिर से, सभी को धन्यवाद।
विराट कोहली ने खास अंदाज में दी बधाई
मोहम्मद शमी को इस खास उपलब्धि मिलने पर बधाईयों का तांता लग गया। कई क्रिकेटर्स ने उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में चेज मास्टर विराट कोहली ने शमी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट किया और लिखा कि 'बधाई हो लाला' शमी प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए कोहली और रोहित शर्मा की सूची में शामिल हो गए। कोहली को भारतीय खेल में उनके योगदान के लिए 2014 में यह पुरस्कार मिला।
शमी को इसीलिए मिला अवॉर्ड
7 मैचों में 24 विकेट के साथ विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज के रूप में उभरने के बाद बीसीसीआई ने अर्जुन पुरस्कार के लिए शमी के नाम की सिफारिश की थी। कोहली और शमी ने भारत को एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि कोहली 11 पारियों में 765 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष रन-स्कोरर थे।
