मोहम्मद शमी ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाई लताड़, जानें क्या है पूरा मामला

Mohammad Shami: टीम इंडिया के ते गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी पर निशाना साधा है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा ने भारतीय गेंदबाजी को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आईसीसी भारतीय गेंदबाजों को खास तरह की गेंद मुहैय्या करा रही है, जिससे स्विंग हो रहा है।

वर्ल्ड कप में अपनी स्विंग गेंदबाजी से आग बरसा रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑफफील्ड भी विरोधियों के छक्के छुड़ाने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हसन रजा पर निशाना साधा है, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। शमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हसन रजा पर निशाना साधते हुए लिखा 'इंडिया चीटिंग कर रहा है? शर्म करो यार गेम पर फोकस करो न कि फालतू बकवास पर। ये वर्ल्ड कप मैच है न कि तुम्हारा लोकल टूर्नामेंट।

Mohammad Shami

मोहम्मद शमी (साभार-AP)

आप प्लेयर ही थे न? वसीम भाई ने समझाया, एक्सप्लेन किया फिर भी, आपको अपने खिलाड़ी वसीम अकरम पर भी भरोसा नहीं रहा, कमाल की बात है। शमी का ये बयान तब आया है जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय गेंदबाजों और आईसीसी पर कई आरोप लगाए थे। मौजूदा वर्ल्ड कप के पिछले 3 मुकाबले में टीम इंडिया ने हर बार विपक्षी टीम को ऑल आउट किया है।

End of Feed