भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 233 के स्कोर पर रोक दिया।अब तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को एक खास सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव को मान लिया जाए तो भारतीय टीम को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
टीम इंडिया (साभार-x)
कैफ ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा' हमें सबसे पहले अपने सीनियर खिलाड़ियों से यह सीखना चाहिए कि पूरे ओवर कैसे खेले जाएं। अगर हम बाकी बचे ओवरों में 20-25 रन भी बना लेते तो स्थिति कुछ अलग होती है। इन दिनों हम बल्लेबाजी लाइनअप में नंबर 8 तक की चर्चा करते हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि टीम इंडिया 50 ओवर नहीं खेल पाई।
दूसरे मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने खराब बल्लेबाजी पर बात की। हम निराश थे, 25 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद ऐसा लग रहा था कि हम लोग 300-310 तक का स्कोर कर सकते थे। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन बीच के ओवरों में हमने विकेट गंवाए। मैं पुछल्ले बल्लेबाजों से उम्मीद नहीं करता, लेकिन लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने निराश किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या है रोहित- गंभीर और अगरकर के बीच नहीं है सब कुछ ठीक
52 रन पर भारत ने गंवाए 5 विकेट
एक वक्त टीम इंडिया ने 181 के स्कोर पर केवल 5 विकेट गंवाए थे, लेकिन उसके 52 रन बाद बाकी बचे 5 विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। 52 में से 20 रन जसप्रीत बुमराह ने बनाए थे। इसके बावजूद टीम इंडिया 233 रन पर ढेर गई। इसका खामियाजा टीम इंडिया को हार के साथ भुगतना पड़ा।
