Mitchell Starc clean bowled Travis Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले ही ओवर में एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड बिना खाते खोले आउट हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया है।
मिचेल स्टार्क ट्रेविस हेड (फोटो- IPL)
क्वालिफायर 1 में जब टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो ऐसी उम्मीद थी कि टीम एक बार फिर से धमाकेदार शुरुआत करेगी और ट्रेविस हेड अपने शानदार अंदाज में दिखेंगे। हालांकि मिचेल स्टार्क का कुछ और ही प्लान था। स्टार्क ने दूसरी ही गेंद प्लान के तहत ट्रेविस हेड से अंदर की ओर जाते हुए डाली जिसे हेड समझ नहीं पाए। बॉल सीधे स्टंप में घुस गई और हेड खड़े रह गए। हेड को पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने भी ऐसे ही शिकार बनाया था।
