ETPL Match 8 Highlights: मिचेल सैंटनर ने मारा 'पंजा', यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एडिनबर्ग को दिलाई शानदार जीत

Mitchell Santner Powers Edinburg to victory in ETPL: यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर व एडिनबर्ग कैसल रॉकरर्स के कप्तान मिचेल सैंटनर के नाम रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अकेल दम पर टीम को डबलिन गार्डियंस के खिलाफ जीत दिलाई।

ETPL Match 8 Highlights: स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) के आठवें मैच में, एडिनबर्ग कैसल रॉकरर्स ने डब्लिन गार्डियंस पर चार विकेट से शानदार जीत हासिल की। इसमें कप्तान मिचेल सैंटनर ने गेंदबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

mitchell santner five wicket haul helps edinburg castle rockrers to beat dublin gaurdians in etpl

कप्तान मिचेल सैंटनर के शानदार प्रदर्शन से ETPL में जीती एडिनबर्ग कैसल रॉकरर्स (X/ETPL)

डब्लिन गार्डियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन एडिनबर्ग के गेंदबाज़ों ने जल्द ही इस फ़ैसले को गार्डियंस के लिए मुश्किल बना दिया। एक रिलीज़ के अनुसार, रॉकरर्स ने पूरी पारी के दौरान लगातार विकेट लिए, जिससे डब्लिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाया और आख़िरकार 18 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गया।

End of Feed