पीसीबी का सर्कस जारी, कोच, खिलाड़ी को बाहर करने के बाद अब सेलक्टर ने भी दिया इस्तीफा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल जारी है। 7 खिलाड़ियों और कोच के बाद अब सेलेक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मिस्बाह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये कदम उठाए गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चल रही उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। कोच और 7 खिलाड़ियों को बाहर किए जाने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सेलेक्शन कमेटि के सदस्य मिस्बाह उल हक ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की है। रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किय है। उन्होंने लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बतौर बैटिंग कोच अपने पद को भी छोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट में यह घटनाक्रम 24 घंटे के भीतर आया है जब कोच सरफराज खान, बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया गया था। इतना ही नहीं टीम के 7 खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेज दिया गया था। इन खिलाड़ियों में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अलावा पहले टेस्ट में कप्तानी संभाल रहे सलमान अली आगा भी शामिल हैं।

Misbah Ul Haq

मिस्बाह उल हक (साभार-ANI)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तीसरे टेस्ट के लिए 7 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इन 7 खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होगा। इन सभी खिलाड़ियों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 10 मैचों का अनुभव है। टीम में शामिल किए गए पांच नए खिलाड़ी अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह हैं।

End of Feed