T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन कप्तान ने बताया टीम इंडिया को खिताबी दावेदार

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वनडे विश्व चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने टी20 विश्व कप जीत का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। जानिए इस बारे में उन्होंने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • माइकल क्लार्क ने बताया है टीम इंडिया को खिताबी जीत का दावेदार
  • टीम इंडिया को बताया है विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार
  • भारत ने उठाया है विश्व चैंपियन बनने के लिए बड़ा जोखिम

ऑस्ट्रेलिया को साल 2015 में विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 में खिताब जीतने वाली टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी बहुत क्रिकेट खेलकर और पुख्ता तैयारी के साथ टूर्नामेंट में भाग लेने आए हैं।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया

क्लार्क ने कहा भारतीय टीम खिताबी जीत की दावेदार इसलिए है क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में आने से पहले बहुत क्रिकेट खेली है और पूरी तरह तैयार हैं। क्लार्क ने कहा, मैंने पहले भी कहा है अगर आप विश्व कप में खिताब की दावेदार टीम के बारे में पूछे तो मेरे लिए वो टीम इंडिया होगी इसलिए होगी क्योंकि वो बहुत क्रिकेट खेलकर विश्व कप में आए हैं। उनकी तैयारी बहुत अच्छी है। कैरेबियाई देशों और अमेरिका में भारत की तुलना में परिस्थितियां भिन्न हैं बावजूद इसके बहुत सारी समानताएं हैं जिनके भारतीय खिलाड़ी आदी हैं।'

End of Feed