LIVE

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज कर मुंबई ने खत्म किया 13 साल का अभिशाप

समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 29, 2026, 23:45 IST

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 2nd Match Highlights in Hindi): आईपीएल का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एमआई ने 221 रन का रिकॉर्ड चेज करते हुए 13 साल का अभिशाप खत्म कर दिया। मुंबई की ओर से रोहित और रियान रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेली।

<b>मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स:</b> कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज कर मुंबई ने खत्म किया 13 साल का अभिशाप
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज कर मुंबई ने खत्म किया 13 साल का अभिशाप

MI vs KKR, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: मुंबई इंडियंस ने 13 साल अभिशाप तोड़ते हुए आईपीएल में अपना ओपनिंग मैच जीत लिया। कोलकाता के सामने मुंबई इंडियंस को 221 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करना था, जिसे उसने रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की तूफानी पारी के दम पर केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिकल्टन ने सर्वाधिक 81 जबकि रोहित शर्मा ने 78 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की और कोलकाता के खिलाफ जीत सुनिश्चित कर दी। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 221 रन का लक्ष्य दिया। कोलकाता की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा फिन एलन ने 37 और रिंकू सिंह ने 31 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

आईपीएल 2026 अंक तालिका आज के मैच का बाद यहां देखें

मुंबई और कोलकाता मैच हाईलाइट्स (Highlights MI vs KKR)

  • दोनों टीमों की ओर से 3-3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
  • हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने की है पारी की शुरुआत।
  • 4 ओवर में एलन और रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी।
  • एलन और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 69 रन के साझेदारी की।
  • फिन एलन 17 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।
  • कोलकाता के नाम रहा पावरप्ले, एक विकेट खोकर बनाए 78 रन।
  • 8 ओवर में केकेआर ने पूरे कर लिए 100 रन।
  • अजिक्य रहाणे ने 40 गेंद में 67 रन की पारी खेली और शार्दूल का शिकार बने।
  • अंगकृष रघुवंशी 51(29) रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की पारी की हाईलाइट्स
  • रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की पारी की शुरुआत।
  • रोहित और रिकल्टन ने केवल 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए।
  • 23 गेंद में रोहित की फिफ्टी, जड़ा अपना सबसे तेज अर्धशतक
  • 8.1 ओवर में मुंबई इंडियंस ने पूरे किए 100 रन।
  • रियान रिकल्टन ने 24 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा।
  • रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 38 गेंद में 78 रन की पारी खेली।
  • रोहित और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की।
  • 43 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर रिकल्टन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
  • मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI Today)
रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाईट राइडर्स प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI Today)
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

MAR 29, 2026 23:13 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की रिकॉर्ड जीत

मुंबई इंडियंस ने 13 साल अभिशाप तोड़ते हुए आईपीएल में अपना ओपनिंग मैच जीत लिया। कोलकाता के सामने मुंबई इंडियंस को 221 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करना था, जिसे उसने रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की तूफानी पारी के दम पर केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिकल्टन ने सर्वाधिक 81 जबकि रोहित शर्मा ने 78 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की और कोलकाता के खिलाफ जीत सुनिश्चित कर दी। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाए।
MAR 29, 2026 22:53 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: इंजरी के कारण मैदान से बाहर गए रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले की दूसरी पारी में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रहाणे की गैरमौजूदगी में भारत के ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। रिंकू को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उप-कप्तान बनाया गया था।
MAR 29, 2026 22:48 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के करीब मुंबई

221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। जीत से मुंबई अब केवल 38 रन दूर है।
MAR 29, 2026 22:47 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: नहीं चले सूर्या

मुंबई ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार यादव 8 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। 179 रन के स्कोर पर मुंबई ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
MAR 29, 2026 22:22 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर बाद आगे मुंबई इंडियंस

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने बिना किसी नुकसान के 122 रन बना लिए हैं। तुलना करें तो केकेआर से 2 रन अधिक है। केकेआर ने 10 ओवर में 120 रन बनाए थे।
MAR 29, 2026 22:14 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: 49 गेंद में मुंबई के 100 रन

200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं हिटमैन और रिकल्टन, 49 गेंद में 100 रन पूरे कर चुकी है मुंबई इंडियंस। रोहित के बाद अब रिकल्टन का अर्धशतक।
MAR 29, 2026 22:03 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: आईपीएल इतिहास में रोहित का सबसे तेज अर्धशतक

रोहित ने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह आईपीएल में रोहित का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए।
MAR 29, 2026 21:53 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की तूफानी शुरुआत

मुंबई ने तूफानी शुरुआत की है। रिकल्टन और रोहित ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। रोहित 20 और रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 29, 2026 21:32 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू, रिकल्टन और रोहित ने की है पारी की शुरुआत।
MAR 29, 2026 21:16 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई को बनाने हैं 221 रन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 221 रन का लक्ष्य दिया। कोलकाता की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा फिन एलन ने 37 और रिंकू सिंह ने 31 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
MAR 29, 2026 21:06 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर को लगा चौथा झटका

कोलकाता ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। रघुवंशी 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रिंकू के साथ 60(30) रन की साझेदारी की। हार्दिक ने उन्हें आउट किया।
MAR 29, 2026 20:58 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: 17 ओवर का खेल खत्म

17 ओवर में कोलकाता ने 192 रन बना लिए हैं। 3 ओवर का खेल बाकी है। रिंकू सिंह और रघुवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 46(21) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
MAR 29, 2026 20:42 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

कोलकाता ने 145 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। इस बार शार्दूल ने रहाणे को आउट किया। मुंबई की ओर से तीनों विकेट ठाकुर ने ही चटकाए हैं।
MAR 29, 2026 20:36 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: 13 ओवर का खेल खत्म

13 ओवर बाद कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। रहाणे 67 और रघुवंशी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 35(25) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
MAR 29, 2026 20:21 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: रहाणे का 34वां अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक है।
MAR 29, 2026 20:16 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर आउट

कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शार्दूल ने अपना दूसरा शिकार बनाया। 109 रन के स्कोर पर केकेआर को दूसरा झटका लगा।
MAR 29, 2026 20:12 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पार केकेआर

कोलकाता ने 8 ओवर में 100 रन बना लिए हैं। रहाणे और ग्रीन की जोड़ी खेल रही है। कप्तान रहाणे 48 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि ग्रीन 13 रन पर नाबाद हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए 38(18) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
MAR 29, 2026 19:58 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर ने 69 पर गंवाया पहला विकेट

मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दूल ठाकुर ने फिन एलन को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फिन एलन को 37 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन के साझेदारी की।
MAR 29, 2026 19:50 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर के 50 रन पूरे

केकेआर ने 4 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं। एलन 32 और रहाणे 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक ने अपने पहले ओवर में 26 रन खर्चे।
MAR 29, 2026 19:44 IST

MI vs KKR IPL 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर की विस्फोटक शुरुआत

फिन एलन और रहाणे ने अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। 3 ओवर के बाद उसने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। रहाणे 9 और एलन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।