Mayank Yadav Debut: रफ्तार के किंग ने किया टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू, कार्तिक ने सौंपी कैप

Mayank Yadav Debut: बांग्लादेश के खिलाफ स्पीडस्टार मयंक यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया। आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से धमाल मचाने वाले मयंक इंजरी के बाद लौटे हैं और फैंस को उनकी गेंदबाजी का इंतजार है।

Mayank Yadav Debut: ग्वालियर में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपना टी20 डेब्यू कर लिया। उन्हें भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने डेब्यू कैप सौंपी। वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले 117वें नंबर के खिलाड़ी बने हैं। इस मुकाबले में उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अपना डेब्यू किया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

मयंक यादव का डेब्यू (साभार-BCCI)

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम

अपनी रफ्तार से आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले मयंक यादव को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। मयंक ने केवल 4 मैच में 12.14 की औसत और 6.99 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकाए थे।

End of Feed