बीच-बचाव करने वाले पर भी कार्रवाई, वैभव मामले में आया मैच रैफरी का फैसला

वैभव सूर्यवंशी मामले में मैच रेफरी प्रदीप जायसवाल ने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, सजा क्या तय की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जिस पर कार्रवाई हुई उसमें डिकवेला भी शामिल हैं, जिन्होंने बीच-बचाव किया था।

वैभव सूर्यवंशी मामले में मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने इसमें शामिल विशेन हलाम्बेज और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारत के खिलाफ त्रिकोणीय ’ए’ श्रृंखला के मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है। सोमवार को सुपर ओवर के बाद जब वैभव और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी 17 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई तब श्रीलंका के गेंदबाज ने दोनों खिलाड़ियों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

VAIBHAV SOORYAVANSHI

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

डिकवेला पर क्यों गिरी गाज

विकेटकीपर बल्लेबाज डिकवेला ने वैभव और हलाम्बेज के बीच झगड़े में बीच-बचाव किया था। सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और हलाम्बेज के बीच झगड़े को और बिगड़ने से रोकने वाले डिकवेला पर अधिक अपील करने के लिए कार्रवाई की गई। हलाम्बेज पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी। सूर्यवंशी को हलाम्बेज को धक्का देना पड़ा जो तीखी बहस के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे।

End of Feed