मनोज तिवारी ने आईपीएल से ज्यादा रणजी ट्रॉफी पर ध्यान देने की सिफारिश की

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 19, 2024, 09:08 PM IST

Manoj Tiwary: बंगाल के स्टार बल्लेबाज मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने आईपीएल को ज्यादा तरजीह देने पर अपनी चिंता जताई है। अभी हाल ही में कई खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी न खेलने की खबर सामने आई थी।

बंगाल के स्टार बल्लेबाज मनोज तिवारी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद युवा खिलाड़ियों के आईपीएल केंद्रित दृष्टिकोण पर चिंता व्यक्त की और रणजी ट्रॉफी पर अधिक ध्यान देने की वकालत की। बंगाल की तरफ से लगभग दो दशक तक खेलने वाले 38 वर्षीय तिवारी ने भारत की तरफ से 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने हाल में एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि रणजी ट्रॉफी को खत्म कर देना चाहिए लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी थी क्योंकि वह बीसीसीआई के सक्रिय क्रिकेटर थे। इस टिप्पणी के लिए उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

Manoj Tiwary

मनोज तिवारी (साभार-X)

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने के संदर्भ में तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘मैंने देखा कि युवा खिलाड़ियों की मानसिकता आईपीएल केंद्रित है। जो खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलते हुए दुबई या अन्य स्थानों पर चले जाते हैं। इस तरह के चलन से प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी का महत्व कम हो रहा है।’’

End of Feed