LSG vs GT Pitch Report: लखनऊ और गुजरात के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, LSG vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (12 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 में आज के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें लखनऊ में टकराएंगी। इससे पहले लखनऊ की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 5 मैचों में तीन मैच जीते हैं। जबकि गुजरात की टीम ने 5 में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। गुजरात की टीम इस समय टूर्नामेंट में शीर्ष पर है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले लखनऊ-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इस ग्राउंड के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का आज 26वां मैच खेला जाएगा
  • लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत
  • मुकाबले का आयोजन लखनऊ के मैदान पर होगा

LSG vs GT Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज दो मैचों का दिन है, आज का पहला मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans) के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन लखनऊ (Lucknow) में दोपहर 3:30 बजे से होगा। मौजूदा सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने अपने 5 मुकाबलों में 3 मैच जीते हैं और 2 मैच गंवाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है, जिसमें पिछले दो मैचों में लगातार जीत भी दर्ज की है। लखनऊ ने दो मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गंवाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने 5 मैचों में 4 मैच जीते हैं और सिर्फ 1 मुकाबला गंवाया है। उन्हें सिर्फ पहले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था। उसके बाद गुजरात ने लगातार चार मैचों में मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और राजस्थान को शिकस्त दी। आज लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में होगी। जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) करते नजर आएंगे।

LSG vs GT Pitch Report IPL 2025 Today Match

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में 6 अंक लेकर पांचवें पायदान पर है और उनका नेट रन रेट 0.078 है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 8 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। उनका नेट रन रेट 1.413 है, जो सभी टीमों में सबसे बेहतर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस आईपीएल 2025 के मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के टूर्नामेंट के इतिहास में आंकड़े कैसे रहे हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक लखनऊ और गुजरात की टीमों की टक्कर 5 मैचों में हो चुकी है जिनमें 4 मुकाबले गुजरात की टीम ने जीते हैं, वहीं लखनऊ की टीम सिर्फ एक मैच में गुजरात को शिकस्त देने में सफल हो पाई है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ के मैदान पर होगा। इस मैदान पर लखनऊ और गुजरात की टीमों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 जीत हासिल की है।

End of Feed