LSG vs GT Dream11 Prediction: लखनऊ और गुजरात का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

LSG vs GT Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज दो मुकाबले होने हैं। दोपहर के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम। यह मुकाबला इकाना स्टेडियम मे खेला जाएगा।

LSG vs GT Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल के 26वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। प्वाइंट टेबल में फिलहाल 8 अंक के साथ गुजरात टाइटंस की टीम टॉप रर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5वें नंबर पर है और उसके 5 मैच में 6 अंक हैं। गुजरात टाइटंस की टीम जीत के रथ पर सवार है और लगातार 4 मुकाबला जीतकर टीम गजब फॉर्म में है। वहीं लखनऊ सुपर जांयट्स की टीम भी लगातार दो मुकाबला जीत चुकी है। मुंबई और कोलकाता को हराकर लखनऊ के हौसले बुलंद हैं। हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं और 4 मुकाबला गुजरात के नाम रहा है। केवल एक मुकाबला लखनऊ ने जीता है। लखनऊ ने पिछले सीजन जीत दर्ज की थी।

lsg vs gt dream 11 Team

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की ड्रीम इलेवन टीम (साभार -TNN)

लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In Lucknow Super Giants)

लखनऊ की बल्लेबाजी की बात करें तो निकोलस पूरन और मिचेल मार्श गजब फॉर्म में हैं। आईपीएल के इस सीजन में टॉप 5 बल्लेबाजों में से 2 लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज हैं। निकोलस पूरन 288 रन के साथ टॉप पर हैं तो 265 रन बनाकर मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कंसिसटेंसी से रन नहीं बना पा रहा है। गेंदबाजी में दिग्वेश राठी के तौर पर टीम को नया मैच विनर मिल गया है। रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर भी लगातार विकेट ले रहे हैं। 9 विकेट लेकर वह इस टीम के लीडिंग विकेटटेकर हैं। दूसरे नंबर पर दिग्वेश राठी हैं जो 7 विकेट चटका चुके हैं। रवि बिश्नोई इस सीजन विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पंत की फॉर्म इस टीम की सबसे बड़ी चिंता है।

End of Feed