करारी हार के बाद राहुल से गरमागरम बहस करते दिखे लखनऊ टीम के मालिक, वीडियो हुआ वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद से करारी हार झेलने के बाद लखनऊ टीम के मालिक और केएल राहुल के बीच गरमागरम बहस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह इस हार से बेहद निराश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ को मिली हैदराबाद के खिलाफ करारी हार
  • हार के बाद टीम के मालिक को आया गुस्सा
  • कप्तान और मालिक के बहस का वीडियो हुआ वायरल

बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जो हुआ वह क्रिकेट की दुनिया में रोज-रोज नहीं होता है। आईपीएल के 57वें मैच में सनराइजर्ज हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 166 रन के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 9.4 ओवर में हासिल कर लिया जो टी20 क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने किया।

sanjeev goeanka with kl rahul

संजीव गोयनका और केएल राहुल (साभार-स्क्रीनग्रैब)

एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान राहुल ने 33 गेंदों में 29 रनों की धीमी पारी खेली। बाद में आयुष बडोनी (30 में 55) और निकोलस पूरन (26 में 48) की 99 रन की साझेदारी से लखनऊ को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाई।

End of Feed