LIVE

ENG vs AUS LIVE क्रिकेट मैच स्कोर, 5th Test Day 3: हेड की जवाबी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया मुंहतोड़ जवाब

England vs Australia LIVE Score,(लाइव क्रिकेट मैच स्कोर), England Banam Australia Aaj Ke Match Ka Live Score, ENG vs AUS 5th Test Match Day 1 Score Live Update: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का 5वां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। उस्मान ख्वाजा का यह आखिरी टेस्ट है और इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे जिसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

ENG vs AUS LIVE क्रिकेट मैच स्कोर, 5th Test Day 3: हेड की जवाबी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया मुंहतोड़ जवाब
ENG vs AUS LIVE क्रिकेट मैच स्कोर, 5th Test Day 3: हेड की जवाबी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया मुंहतोड़ जवाब

England vs Australia LIVE Score,(लाइव क्रिकेट मैच स्कोर): इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का 5वां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जो रूट के मौजूदा एशेज सीरीज के दूसरे शतक से इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाया लेकिन ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में शानदार शुरुआत की। रूट की 160 रन की पारी के बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी चाय के विश्राम से पहले 384 रन पर सिमटी गयी। यह ऑस्ट्रेलिया में रूट का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 166 रन बना लिये थे। हेड 87 गेंद में 91 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वह पांच मैचों की श्रृंखला में अपने तीसरे शतक से नौ रन दूर हैं। बेन स्टोक्स ने दिन के आखिरी सत्र में जैक वेदरल्ड (21) और शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लाबुशेन (48) को आउट कर दो सफलता हासिल की। रूट ने 242 गेंद में 160 रन बनाये और वह माइकल नेसेर को रिटर्न कैच देकर लौटे। नेसेर ने 60 रन देकर चार विकेट चटकाये।


384 रन के जवाब में हेड और वेदरल्ड ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों से महज 10 ओवर के अंदर टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आये स्टोक्स ने वेदरल्ड को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। हेड ने आक्रमक पारी जारी रखते हुए 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान श्रृंखला में 500 रन के आंकड़े को भी पार किया।
हेड और लाबुशेन ने 105 रन की साझेदारी के साथ इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी लेकिन स्टोक्स ने दिन के आखिरी ओवरों में लाबुशेन को गली में कैच कराके टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
हेड के साथ नाइट वॉचमैन नासेर (एक रन) क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला जीत चुका है। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गये पिछले मैच को चार विकेट से जीता था। यह 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उसकी पहली जीत थी।

आज के मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन- ज़ैक क्रॉली,बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर),विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टोंग

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन-ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड,मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान),उस्मान ख्वाजा,एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, माइकल नेसर,मिचेल स्टार्क,स्कॉट बोलैंड

JAN 05, 2026 17:29 IST

ENG vs AUS Live Score: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का मुंहतोड़ जवाब

इंग्लैंड की 384 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 91 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नाइट वॉचमैन माइकल नसेर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
JAN 04, 2026 13:05 IST

ENG vs AUS Live Score: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर-211/3

बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन दो ही सेशन का खेल हो पाया। इंग्लैंड ने खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं। रूट 72 और ब्रूक 78 रन बनाकर नाबाद हैं।
JAN 04, 2026 09:50 IST

ENG vs AUS Live Score: ब्रूक और जो रूट का धमाल

शुरुआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जो रूट और हैरी ब्रूक चौथे विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं और टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं। रूट 72 और ब्रूक 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।