LIVE

India Squad for Asia Cup 2023 Announcement LIVE: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, राहुल और श्रेयस की वापसी

शेखर झाUpdated Aug 21, 2023, 13:57 IST

Asia Cup 2023, Asia Cup 2023 india Squad
India Squad for Asia Cup 2023 Announcement LIVE: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, राहुल और श्रेयस की वापसी

India Full Squad, Players List for Asia Cup 2023 Announcement Live Updates: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर बीसीसीआई ने सोमवार को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में उतरेगी। टीम का ऐलान करने से पहले बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उनकी टीम के अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हर खिलाड़ियों को लेकर काफी विचार-विमर्श किया। इसके बाद भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया गया है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें उतरेंगी। इसको लेकर मेजबान पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल टीम की घोषणा हो चुकी है। सब की नजर टीम इंडिया के स्क्वाड पर थी। लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है।

AUG 21, 2023 13:56 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: नंबर-4 पर श्रेयर अय्यर कर सकते हैं बल्लेबाजी

एशिया कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी को लेकर बीसीसीआई चिंतित थी। लेकिन श्रेयस अय्यर के फिट होने के कारण बीसीसीआई की परेशानी दूर हो गई है। वे नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
AUG 21, 2023 13:54 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: टीम में तीन स्पिनर को मौका

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में तीन स्पिनर को मौका दिया गया है। टीम में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।
AUG 21, 2023 13:52 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: एशिया कप में ये करेंगे ओपनिंग

एशिया कप में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे।
AUG 21, 2023 13:47 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: राहुल और श्रेयस की वापसी

चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है। संजू सैमसन को बैकअप के रूप में रखा गया है।
AUG 21, 2023 13:45 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: एशिया कप के लिए ऐसी है टीम

AUG 21, 2023 13:43 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: केकेआर ने कुछ यूं किया स्वागत

AUG 21, 2023 13:38 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: हार्दिक पंड्या होंगे उपकप्तान

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट में रोहित की कप्तानी में टीम उतरेगी। वहीं, हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है।
AUG 21, 2023 13:36 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: तिलक की सरप्राइज एंट्री

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री हुई है।
AUG 21, 2023 13:34 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: शिखर धवन को मौका नहीं

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
AUG 21, 2023 13:33 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: संजू सैमसन को बैकअप के रूप में

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। लेकिन वे बैकअप के रूप में है।
AUG 21, 2023 13:31 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाडरोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जयप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
AUG 21, 2023 12:56 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: इन खिलाड़ियों का नाम लगभग तय

स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट का मानना है कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, इशान किशन, तिलक वर्मा, शुभमन गिल का नाम तय माना जा रहा है।
AUG 21, 2023 12:43 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: सजकर तैयार हुआ मंच

AUG 21, 2023 12:38 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: पदाधिकारियों के आने का सिलसिला हुआ शुरू

बीसीसीआई मीटिंग के लिए पदाधिाकरियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह होटल पहुंच चुके हैं।
AUG 21, 2023 12:35 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: सुपर फोर के मुकाबले 6 सितंबर से

एशिया कप का मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा। 5 सिंतबर तक लीग का मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 6 सितंबर से सुपर फोर के मुकाबले खेले जाएंगे।
AUG 21, 2023 12:25 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: दोपहर 1.30 बजे घोषित होगी भारतीय टीम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे की जाएगी।
AUG 21, 2023 12:00 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: संजू के बाहर होने पर मंडरा रहा है खतरा

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। केएल राहुल की वापसी होती है तो टीम में दो विकेटकीपर के रहने की उम्मीद है। इशान किशन और केएल राहुल की जगह लगभग तय मानी जा रही है।
AUG 21, 2023 11:50 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: भारत के शुरुआती दो मैच कैंडी में

एशिया कप में भारत के शुरुआत दो मैच (लीग के) श्रीलंका के कैंडी में खेले जाएंगे। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
AUG 21, 2023 11:48 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: मुकाबले की शुरुआत कब होगी

एशिया कप के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
AUG 21, 2023 11:43 IST

India Squad for Asia Cup 2023 Live: नंबर-5 पर खेल सकते हैं राहुल

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। अगर वे टीम में शामिल होते हैं विकेटकीपिंग करने के साथ नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।