LIVE

GT vs KKR Highlights IPL 2023: रिंकू के धमाल से आखिरी ओवर में जीता कोलकाता, ओवर में जड़े 5 छक्के

GT vs KKR Highlights IPL 2023: रिंकू के धमाल से आखिरी ओवर में जीता कोलकाता, ओवर में जड़े 5 छक्के
GT vs KKR Highlights IPL 2023: रिंकू के धमाल से आखिरी ओवर में जीता कोलकाता, ओवर में जड़े 5 छक्के

IPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में रिंकु सिंह ने यश दयाल की गेंद पर 5 छक्के जड़े और कोलकाता को अप्रत्याशित जीत दिला दी। रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में आवश्यक 29 रन बनाए। इससे पहले गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। गुजरात की तरफ से विजय शंकर ने 24 गेंद पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा राशिद खान ने आईपीएल 2023 की पहली हैट्रिक हासिल की, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

APR 09, 2023 19:22 IST

GT vs KKR Live Score: रिंकु सिंह के तूफान से जीता कोलकाता

रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर कोलकाता को दिलाई अप्रत्याशित जीत। उन्होंने 21 गेंद पर नाबाद 48 रन की पारी खेली। उन्होंने कुल 6 छक्के जड़े।
APR 09, 2023 19:06 IST

GT vs KKR Live Score: राशिद खान ने हैट्रीक ली

राशिद खान की हैट्रिक ने गुजरात ने की वापसी, उन्होंने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को पवेलियन भेजा।
APR 09, 2023 18:47 IST

GT vs KKR Live Score: 15 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 149/3

केकेआर ने 15 ओवर में 149 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को 30 गेंद पर 56 रन की दरकार है।
APR 09, 2023 18:35 IST

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा विकेट

कोलकाता के कप्तान नितीश राणा अर्धशतक से चूक गए हैं। वह 45 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। कोलकाता को 128 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा था।
APR 09, 2023 18:28 IST

GT vs KKR Live Score: विजय शंकर ने जड़ा अर्धशतक

विजय शंकर ने 26 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, शुरुआती झटकों से उबरा कोलकाता, 12 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 116 रन
APR 09, 2023 18:08 IST

GT vs KKR Live Score: 7 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 56/2

205 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 7 ओवर बाद केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 09, 2023 17:53 IST

GT vs KKR Live Score: 28 रन के स्कोर पर गंवाया दूसरा विकेट

कोलकाता ने 28 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य है।
APR 09, 2023 17:44 IST

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका

डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात के खिलाफ कोलकाता को पहला झटका लगा। रहमानुल्लाह गुरबाज सस्ते में आउट हो गए। गुरबाज को मोहम्मद शमी ने यश दयाल के हाथों कैच आउट कर वापस पवेलियन भेजा।
APR 09, 2023 17:16 IST

GT vs KKR Live Score: गुजरात ने बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 204

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए हैं। विजय शंकर ने 24 गेंद पर 63 रन की आतिशी पारी खेली।
APR 09, 2023 17:09 IST

GT vs KKR Live Score: विजय शंकर ने लगाई फर्ग्यूसन की खिलाड़ी

विजय शंकर ने लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में 19 रन लिए, इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 184 रन तक पहुंच गया।
APR 09, 2023 17:02 IST

GT vs KKR Live Score: 53 रन बनाकर आउट हुए सुदर्शन

गुजरात को चौथा झटका लगा है। साई सुदर्शन 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात ने 153 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
APR 09, 2023 16:59 IST

GT vs KKR Live Score: साई सुदर्शन ने पूरी की फिफ्टी

साई सुदर्शन ने 34 गेंद पर फिफ्टी जड़ दिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े हैं। यह आईपीएल 2023 में उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी है।
APR 09, 2023 16:53 IST

GT vs KKR Live Score: 16 ओवर बाद गुजरात 150 के करीब

4 ओवर का खेल बाकी है और गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन अर्धशतक के करीब है जबकि विजय शंकर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2023 16:40 IST

GT vs KKR Live Score: सुयश शर्मा ने लिया पहला विकेट

सुयश शर्मा ने अभिनव मनोहर को अपना पहला शिकार बनाया। मनोहर ने 14 रन बनाए, सुयश शर्मा का इस मैच में पहला विकेट है। 14वें ओवर में गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं।
APR 09, 2023 16:29 IST

GT vs KKR Live Score: शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट

100 रन के स्कोर पर गुजरात ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। गिल 39 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने आउट किया।
APR 09, 2023 16:23 IST

GT vs KKR Live Score: आधे ओवर खत्म

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 91/1
APR 09, 2023 16:09 IST

GT vs KKR Live Score: पिछले मैच के हीरो रहे सुयश शर्मा की गेंदबाजी

8वां ओवर पिछले मैच के हीरो रहे सुयश शर्मा ने किया। उन्होंने इस ओवर में केवल 6 रन खर्चे। 8 ओवर के बाद कोलकाता ने 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं।
APR 09, 2023 16:04 IST

GT vs KKR Live Score: कोलकाता ने पावरप्ले में ठोस शुरुआत की है

कोलकाता ने पावरप्ले में ठोस शुरुआत की है। 1 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता ने 54 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और पिछले मैच के हीरो सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 09, 2023 15:57 IST

GT vs KKR Live Score: नरेन का सफल ओवर खत्म

सुनील नरेन के इस ओवर में गुजरात ने रिद्दिमान साहा का विकेट खो दिया। साहा का 17 रन के निजी स्कोर पर एन जगदीशन ने बेहतरीन कैच पकड़ा। 5 ओवर बाद कोलकाता का स्कोर 38/1
APR 09, 2023 15:52 IST

GT vs KKR Live Score: पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लॉकी का रफ्तार

लॉकी फर्ग्यूसन ने चौथा ओवर डाला। इस ओवर में उनकी दमदार रफ्तार देखने को मिली। लॉकी के इस ओवर 7 रन बने। 4 ओवर बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं।