LIVE
CSK vs LSG, IPL 2023: लखनऊ को 12 रन से हराकर चेन्नई ने दर्ज की आईपीएल 2023 की पहली जीत
CSK vs LSG Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर किंग्स को 12 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सीएसके ने आईपीएल 2023 में जीत का खाता खोल लिया है। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना पाई। लखनऊ की तरफ से सर्वाधिक 53 रन की पारी काइल मेयर्स ने खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। इससे पहले चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के 57 रन की पारी के दम पर 217 रन बनाए।
IPL 2023 GT vs DC Live Score: Watch Here
APR 03, 2023 23:37 IST
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर किंग्स को 12 रन से हरा दिया है। जीत के लिए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली।
APR 03, 2023 23:14 IST
CSK vs LSG Live Score: दुबे ने किया गौतम का कैच ड्रॉप
17वें ओवर में कष्णप्पा गौतम को जीवनदान मिला। इस ओवर में उन्होंने 18 रन बनाए। 17 ओवर के बाद लखनऊ ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। उसे अब भी 17 गेंद पर 43 रन बनाने हैं।
APR 03, 2023 23:08 IST
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा छठा झटका
लखनऊ की आखिरी उम्मीद निकोलस पूरन 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें तुषार देशपांडे ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। लखनऊ ने छठा विकेट गंवा दिया है। अब चेन्नई की टीम ड्राइविंग सीट पर है।
APR 03, 2023 22:53 IST
CSK vs LSG Live Score: मोईन अली ने झटका चौथा विकेट
मोईन अली ने 4 विकेट लेकर लखनऊ की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। 14वें ओवर में 130 रन के स्कोर पर लखनऊ 5 विकेट गंवा चुका है। मार्कस स्टोइनिस 21 रन बनाकर आउट हुए।
APR 03, 2023 22:47 IST
CSK vs LSG Live Score: महंगा रहा हंगरगेकर का ओवर
12वां ओवर चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा। हंगरगेकर के इस ओवर में पूरन ने एक छक्का और 2 चौके की मदद से 15 रन बनाए। 12 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर LSG 126/4
APR 03, 2023 22:42 IST
CSK vs LSG Live Score: 11 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर 110/4
चेन्नई फिलहाल मैच में बना हुआ है। 4 विकेट गंवाकर लखनऊ की टीम संघर्ष कर रही है। मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब लखनऊ को 12 की औसत से रनों की दरकार है।
APR 03, 2023 22:38 IST
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका
अपने 100वें मैच में क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने 105 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पांड्या को माईन अली ने आउट किया।
APR 03, 2023 22:29 IST
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने मैच की वापसी
3 रन के भीतर 3 विकेट लेकर चेन्नई ने मैच में वापसी कर ली है। लखनऊ अच्छी शुरुआत के बाद मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। 79 रन पर मेयर्स आउट हुए थे और 82 रन होते-होते लखनऊ ने 3 विकेट गंवा दिए।
APR 03, 2023 22:23 IST
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
लखनऊ ने 82 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल सेंटनर ने 2 रन के निजी स्कोर पर दीपक हुड्डा को बेन स्टोक्स के हाथों कैच करवाया।
APR 03, 2023 22:18 IST
CSK vs LSG Live Score: काइल मेयर्स हुए आउट, लखनऊ को लगा पहला झटका
काइल मेयर्स 22 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोईन अली ने डेवॉन कॉन्वे के हाथों कैच करवाया। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।
APR 03, 2023 22:16 IST
CSK vs LSG Live Score: मेयर्स का अर्धशतक
काइल मेयर्स ने लगातार दूसरा अर्घशतक बना लिया है। उन्होंने 21 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह फिफ्टी पूरी की।
APR 03, 2023 22:07 IST
CSK vs LSG Live Score: 4 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर 56 रन
काइल मेयर्स, चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। वह 17 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ के सामने 218 रन का लक्ष्य है।
APR 03, 2023 21:57 IST
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ ने विस्फोटक शुरुआत की है
काइल मेयर्स ने लखनऊ को विस्फोटक शुरुआत दी है। 3 ओवर के बाद लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। वह 11 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 03, 2023 21:45 IST
CSK vs LSG Live Score: पहले ओवर में बने 7 रन
लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत दीपक चाहर ने की। केएल राहुल ने एक बाउंड्री सहित इस ओवर में कुल 7 रन बनाए।
APR 03, 2023 21:42 IST
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने इंपैक्ट प्लेयर के तहत तुषार देशपांडे को किया शामिल
चेन्नई ने गेंदबाजी शुरू होने से पहले तुषार देशपांडे को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। वह अंबाती रायडू के स्थान पर शामिल हुए हैं।
APR 03, 2023 21:28 IST
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 217 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर किंग्स के सामने 218 रन करा लक्ष्य रखा है। आखिरी ओवर में धोनी ने मार्क वुड की गेंद पर बैक टू बैक छक्के लगाए।
APR 03, 2023 21:22 IST
CSK vs LSG Live Score: बैक टू बैक सिक्स लगाकर आउट हुए धोनी
एमएस धोनी ने मार्क वुड की दो गेंद पर बैक टू बैक छक्के लगाए, लेकिन तीसरी गेंद पर वह रवि बिश्नोई को कैच देकर आउट हुए।
APR 03, 2023 21:16 IST
CSK vs LSG Live Score: आखिरी ओवर का खेल बाकी
चेन्नई ने 19 ओवर में 203 रन बना लिए हैं। अब भी 6 गेंद का खेल बाकी है। अंबाती रायडू की कोशिश होगी कि वह आखिरी ओवर को बड़ा बनाकर चेन्नई की ओर मोमेंटम शिफ्ट करें।
APR 03, 2023 21:07 IST
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने 5वां विकेट गंवाया
बेन स्टोक्स दूसरे मैच में भी असफल रहे हैं। वह 8 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। चेन्नई ने 178 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है।
APR 03, 2023 20:58 IST
CSK vs LSG Live Score: चेपॉक पर एक बार फिर स्पिन का जलवा
रवि बिश्नोई 3 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने अपना तीसरा शिकार मोईन अली को बनाया जो 19 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई ने 15.2 ओवर में 166 रन बना लिए हैं।
