LIVEPBKS vs SRH Highlights: खूब लड़े शशांक और आशुतोष, लेकिन हैदराबाद ने मार ली बाजी

PBKS vs SRH Highlights: खूब लड़े शशांक और आशुतोष, लेकिन हैदराबाद ने मार ली बाजी
PBKS vs SRH Highlights: शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद पंजाब किंग्स को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया। टीम की तीसरी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की यह तीसरी हार है। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम 6 अंक के साथ टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि पंजाब की टीम 4 अंक के साथ छठे नंबर पर है।
पंजाब के नए होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और टीम ने पंजाब किंग्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। नीतीश रेड्डी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। उन्होंने 37 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, अब्दुल समद ने 12 गेंदों पर 25 रन बनाए। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना सकी। हैदराबाद की तरह पंजाब की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट हो चुके थे। शशांक सिंह ने एक बार फिर टीम के लिए अच्छी पारी खेली, लेकिन इस बार वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 25 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
IPL 2024, PBKS vs SRH Pitch Report, Weather: पंजाब-हैदराबाद के बीच मैच आज, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
IPL 2024, PBKS vs SRH Dream11 Prediction: पंजाब और हैदराबाद के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें प्लेइंग ड्रीम-11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद ने दर्ज की जी
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। टीम की तीसरी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की यह तीसरी हार है।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: शशांक की तूफानी पारी जारी
हैदराबाद के खिलाफ शशांक सिंह की तूफानी पारी जारी है। उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब का आंकड़ा 100 के पार
हैदराबाद के खिलाफ पंजााबने 100 का आंकड़ा छू लिया है। टीम ने 14.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी
हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सिकंदर रजा भी वापस लौट गए। वे 28 रन बनाकर वापस लौट गए। टीम ने 13.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। अब शशांक सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब का स्कोर 100 के करीब
हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का स्कोर 100 के करीब पहुंच गई है। टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह और सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: 11 ओवर का खेल हुआ खत्म
पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह और सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब को लगा एक और झटका
पंजाब किंग्स की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 9.1 ओवर में 58 रन पर चौथा झटका लगा। सैम कुरेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 29 रन पर आउट हो गए।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब का स्कोर हुआ 50 के पार
हैदराबाद के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने 50 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 8.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद का स्कोर 50 के करीब
पंजाब किंग्स ने 6.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। अब सैम कुरेन और सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: कप्तान भी वापस लौटे
हैदराबाद के खिलाफ कप्तान शिखर धवन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब किंग्स ने 4.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। अब सैम कुरेन और सिकंदर रजा क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब को लगा दूसरा बड़ा झटका
हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की टीम लड़खड़ा गई है। जॉनी बेयरस्टो के बाद प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए। पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। अब शिखर धवन और सैम कुरेन क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब को लगा पहला झटका
हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। पंजाब किंग्स ने 1.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 2 रन बना लिए हैं। अब शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब की धीमी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के एक रन बना लिए हैं। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
पंजाब के नए होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और टीम ने पंजाब किंग्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब का स्कोर 170 के पार
सनराइजर्स का स्कोर 170 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: कमिंस भी वापस पवेलियन लौटे
सनराइजर्स हैदराबाद को 17.3 ओवर में 155 रन पर 8वां झटका लगा। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले नीतीश रेड्डी के बाद पैट कमिंस आउट हो गए। वे 3 रन बनाकर आउट हो गए। अब पैट कमिंस और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब को लगा छठवां झटका
हैदराबाद को 16.3 ओवर में 150 रन पर छठवां झटका लगा। अब्दुल समद 25 रन बनाकर आउट हो गए। अब नीतीश रेड्डी और शाहबाज क्रीज पर हैं।
PBKS vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद का स्कोर हुआ 150
पंजाब के खिलाफ खबरा शुरुआत करने वाली हैदराबाद की टीम ने 150 का स्कोर हो चुका है। टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी और अब्दुल समद क्रीज पर हैं।
आईपीएल लाइव स्कोर: रेड्डी के बल्ले से निकला पहला अर्धशतक
पंजाब के खिलाफ नीतीश रेड्डी ने तूफानी पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनका आईपीएल का पहला अर्धशतक है।
आईपीएल लाइव स्कोर: क्लासेन भी नहीं दिखा पाए कमाल
पंजाब के खिलाफ हेनरिक क्लासेन का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हर्षल पटेल ने सैम कुरेन के हाथों कैच आउट कराया। टीम ने 13.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अब नीतीश रेड्डी और अब्दुल समद क्रीज पर हैं।