ENG vs IND: कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया अब कितनी बदल गई है गेंदबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 7, 2024, 08:20 PM IST

ENG vs IND: धर्मशाला टेस्ट में एकबार फिर टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी का कमाल देखने मिला है। खासतौर से पहले दिन कुलदीप यादव ने फाइफर लेकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के टॉस जीतकर बल्लेबाजी के फैसले को गलत साबित कर दिया।

मौजूदा श्रृंखला में नियमित रूप से खेलने से बायें हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला टेस्ट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चारो खाने चित्त कर दिया। उन्होंने खुद माना कि लगातार मौके मिलने से उनके खेल जागरूकता स्तर में इजाफा हुआ है और गेंदबाजी में पैनापन आया है।कुलदीप ने 2017 में इसी स्थल पर पदार्पण किया था और पिछले सात वर्षों में उन्होंने केवल 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से चार मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में लगातार खेले हैं।

Rohit Sharma Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन कुलदीप ने शीर्ष क्रम के पांच खिलाड़ियों को आउट किया।दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप नियमित तौर पर खेलते हो तो आप अपनी गेंदबाजी में अधिक आत्मविश्वास से भर जाते हो। साथ ही खेल जागरूकता भी आती है। इसलिये नियमित रूप से खेलना अहम है क्योंकि इससे आपकी गेंदबाजी में पैनापन आता है। ’’

End of Feed