क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, इस टूर्नामेंट में करेंगे अगुआई

Krunal Pandya To Lead Team India In Hong Kong Sixes: भारत के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को काफी समय बाद एक अहम भूमिका में आने का मौका मिला है। उनको हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। यहां जानिए इस टीम में और कौन-कौन दिग्गज शामिल हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या IPL स्टार्स से सजी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। यह टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले हांगकांग सिक्सेस (Hong Kong Sixes) टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें मैच और न्यूजीलैंड दौरे पर उनका चयन होने के बाद क्रुणाल पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान।

भारतीय टीम के अन्य सदस्य शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन हैं। शशांक को छोड़कर, बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है।

End of Feed