आईपीएल 2026 में लय हासिल करने के लिए जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उतरेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत दर्ज करने का इरादे से उतरेगी। साथ वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
केकेआर बनाम एलएसजी प्लेइंग इलेवन।
केकेआर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसका सामना मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज से होगा, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट किया था।
केकेआर के लिए वापसी आसान नहीं
घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह सीधी सीम गेंदबाजी और गेंद की स्विंग कराने में माहिर हैं तथा वह ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है। हालांकि, उनके अच्छी खबर है कि नरेन ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले नरेन को अभ्यास करते देखा गया था और संभावना है कि वह रोवमन पॉवेल की जगह टीम में वापसी करें। हालांकि, उंगली की चोट के कारण पिछला मैच न खेल पाने वाले चक्रवर्ती के खेलने पर संदेह बना हुआ है।
लखनऊ में बदलाव की उम्मीद नहीं
वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीसरे तेज गेंदबाज को रोटेट किया है, जिसमें मोहसिन खान ने पहला मैच और आवेश खान ने दूसरा मैच खेला। पिछला मैच जीतने के बाद एलएसजी के टीम में कोई बदलाव होने की संभावना कम है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी और मैच जिताने वाला अर्धशतक बनाने के बाद उनके उसी स्थान पर बने रहने की संभावना है।
KKR vs LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन-
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी
