KKR vs SRH Highlights: तीसरी बार IPL के खिताब पर KKR का कब्जा, टूट गया हैदराबाद का सपना
KKR vs SRH LIVE Score, IPL 2024 Final Live Cricket Score, SRH बनाम KKR, आज के आईपीएल फाइनल मैच का लाइव स्कोर: वेंकटेश अय्यर और रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने आईपीएल 2024 के खिताब अपने नाम किया। केकेआर की यह आईपीएल में तीसरी खिताब है। इससे पहले टीम ने 2012 और 2014 में चैम्पियन बनी थी।
चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में 113 रह पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता नाइटराइडर्स को 114 रन का आसान लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 57 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील नरेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। सहमानुल्लाह गुरबाज 32 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने अर्धश्तकीय पारी खेलकी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 56 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन की नाबाद पारी खेली।
Watch: IPL 2024 Closing Ceremony Live Streaming Online Here
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
पहली पारी में सनराइजर्स हैदराबाद
- अभिषेक शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने आउट किया।
- ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। वे एक भी फिर गोल्डन डक हो गए। उनको वैभव अरोड़ा ने गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया।
- राहुल त्रिपाठी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे मिचेल स्टार्क की गेंद को नहीं पढ़ पाए। वे 13 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- बर्थ डे बॉय नीतीश रेड्डी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हर्षित राणा ने आउट किया।
- एडेन मार्करम का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 23 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 20 रन से बनाए। उनको आंद्रे रसेल ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया।
- शाहबाज अहमद अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
- अब्दुल समद एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। उनको आंद्रे रसेल ने गुरबाज के हाथों कैच आउट किया।
- हेनरिक क्लासेन भी लड़खड़ाई टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 165 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने उनको बोल्ड किया।
- जयदेव उनादकट एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
- पैट कमिंस भी अपनी टीम का साथ देने में नाकाम रहे। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। उनको आंद्रे रसेल ने अपना शिकार बनाया। हालांकि, उन्होंने सबसे बड़ी पारी खेली।
- स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नाबाद रहे। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया। हालांकि, वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स
- सुनील नरेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया।
IPL 2024 Final, SRH vs KKR Today Match Pitch-Weather Report: Watch Here
आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। कोलकाता की टीम को 14 मैचों में से 9 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दो मुकाबले बारिश के कारण नहीं हो सके थे। टीम 20 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और 5 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। टीम के एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। टीम 17 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।
SRH vs KKR Dream11 Today Match | SRH vs KKR Live Streaming | SRH vs KKR Playing11 Today Match
ओवरऑल KKR का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें कोलकाता का पलड़ा भारी है। टीम को 18 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 9 मुकाबले में जीत मिली है। हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 208 रन और लोएस्ट स्कोर 101 रन है, जबकि कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 228 रन और 115 रन है।
SRH vs KKR Pitch Report in Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइट राइडर्स सबस्टिट्यूट प्लेयर
अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद सबस्टिट्यूट प्लेयर
उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कॉड
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
