उभरते हुए जैवनिलन थ्रोअर जेना ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी पर दी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 11:13 PM IST

भारत के उभरते हुए जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना ने ओलंपिक तैयारियों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर ऐसे एथलीट हैं जिनसे भारत को काफी उम्मीद है। उन्होंने राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप में 78.05 मीटर के प्रदर्शन के बाद हांगझोउ एशियाड में 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से रजत पदक अपने नाम किया।

भाला फेंक एथलीट किशोर कुमार जेना ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर इस साल अच्छी प्रगति की है लेकिन वह इससे ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहते और बस उनकी कोशिश अगले साल पेरिस ओलंपिक में एक और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की है। एथलेटिक्स में काफी देर से शुरूआत करने वाले 28 साल के जेना ने एक साल के अंदर अपने प्रदर्शन में करीब 10 मीटर का सुधार किया है। पिछले साल राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप में 78.05 मीटर के प्रदर्शन के बाद उन्होंने हांगझोउ एशियाड में 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से रजत पदक अपने नाम किया।

Kishore Kumar Jena

किशोर कुमार जेना (साभार-Twitter)

जेना ने कहा, ‘‘मैं कितनी दूरी तक भाला फेंकूं, इसके बारे में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ पेरिस में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ करना चाहता हूं। ’’

End of Feed