KFL vs DS Dream11 Prediction in Hindi: लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2024 का पांचवां सीजन शुरू होने को तैयार है। उद्घाटन मैच में पिछले संस्करण के दो फाइनलिस्ट के बीच मुक़ाबला होगा। इसमें वानिंगु हसरंगा की कप्तानी वाली कैंडी फाल्कन्स मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली दांबुला सिक्सर्स से भिड़ेगी। इस महामुकाबले का आयोजन पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
लंका प्रीमियर लीग कैंडी फालकन्स ड्रीम 11 टीम
कैंडी फालकन्स अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। टूर्नामेंट में केवल पांच टीमें होने के कारण, हर मैच बहुत महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, दांबुला पिछली बार खिताब के करीब पहुंची थी, लेकिन एक करीबी गेम हार गई थी, इसलिए वे नए सत्र की शुरुआत गत विजेता पर जीत के साथ करने के इरादे से उतरेंगे।
कैंडी फाल्कन्स और दांबुला सिक्सर्स मैच का विवरण
मैच: कैंडी फाल्कन्स बनाम दांबुला सिक्सर्समैच की तारीख: 01 जुलाई, 2024 (सोमवार)
समय: शाम 07:30 बजे
स्थल: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
कैंडी फाल्कन्स और दांबुला सिक्सर्स ड्रीम 11 भविष्यवाणी (KL vs DS Dream 11 Prediction)
विकेटकीपर: आंद्रे फ्लेचर, कुसल परेरा
बल्लेबाज: मार्क चैपमैन
ऑलराउंडर: एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा, दुशान हेमंथा
गेंदबाज: दुशमंता चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, कसुन राजिथा, मोहम्मद हसनैन, नुवान तुषारा।
कैंडी फाल्कन्स और दांबुला सिक्सर्स कप्तान और उप-कप्तान
कप्तान- वानिंदु हसरंगा
उप-कप्तान- नुवान तुषारा
कैंडी फाल्कन्स का स्क्वॉड (Kandy Franchise Squads)
वानिन्दु हसरंगा (कप्तानी), दुष्मंता चमीरा, कामिंडु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हैरिस, एशेन बंडारा, दिनेश चांदीमल, दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, मोहम्मद हसनैन, पवन रथनायके, चमथ गोमेज़, चतुरंगा डी सिल्वा, कविन्दु पथिरत्ने, लक्षण संदाकन, सम्मू आशान, सलमान अली आगा, मोहम्मद अली, कसुन राजिथा।
दांबुला सिक्सर्स का स्क्वॉड (Dambulla Sixers Squads)
मोहम्मद नबी (कप्तानी), कुसल परेरा, दुशान हेमंथा, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, नुवान तुषारा, मुस्तफिजुर रहमान, इब्राहिम जादरान, लाहिरू उदारा, अकिला धनंजय, दानुष्का गुनालथिका, नुवानीडू फर्नांडो, नुवान प्रदीप, रानेश सिल्वा, लाहिरू मधुशंका, सोनल दिनुशा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्क चैपमैन, सचिथा जयतिलके, तौहीद हृदॉय, निमेश विमुक्ति, असंका मनोज, चामिंडू विक्रमसिंघे।
