Kavya Maran Wedding: IPL की 'नेशनल क्रश' काव्या मारन जल्द बनेंगी दुल्हन, जानें कौन हैं होने वाले दूल्हे अनिरुद्ध रविचंदर?

काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन होगा। जानें कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन।

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अपनी मुस्कान और जोश से चेयर करने वाली टीम की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काव्या मारन का दिल साउथ और हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर पर आया है। दोनों की शादी के रिसेप्शन के न्योते भी बांटे जाने शुरू हो चुके हैं। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के विवाह की खबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई।

Kavya Maran

काव्या मारन की शादी की खबर। फाइल फोटो

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक काव्या और अनिरुद्ध की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, शादी की तारीख और समारोह की पूरी जानकारी अलग से आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है।

End of Feed