विराट कोहली का वीडियो वायरल, कटरीना कैफ से जुड़े पल को बताया था सबसे बड़ा ऑफ द फील्ड मूमेंट[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2023, 12:48 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने विराट कोहली की सोशल मीडिया पर तारीफ क्या कर दी विराट का सालों पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें वो कैट से जुड़े पल को अपना सर्वश्रेष्ठ ऑफ द फील्ड मूमेंट करार देते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ने को तैयार है। ऐसे में टीम इंडिया और उसके प्लेयर्स को क्रिकेट प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जाने माने लोगों से फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं। रविवार 19 नवंबर, 2023 को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत दोपहर दो बजे शुरू हो जाएगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इस महामुकाबले के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। ऐसे में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कटरीना कैफ ने विराट कोहली की सोशल मीडिया पर सराहना की है।

Virat Kohli Katrina Kaif

विराट कोहली और कैटरीना कैफ

सुपरस्टार, प्रेरणा और अच्छे पड़ोसी है किंग कोहली

End of Feed