World Cup Final: कपिल देव ने बयां किया दर्द, बोले मुझे विश्व कप फाइनल के लिए बुलाया ही नहीं गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 19, 2023, 09:43 PM IST

IND vs AUS World Cup Final, Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 में उसका पहला विश्व कप खिताब जीताने वाले महान कपिल देव ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा है कि उनको विश्व कप 2023 फाइनल में आने का न्योता ही नहीं भेजा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व कप फाइनल पर कपिल देव का बड़ा बयान
  • कपिल देव बोले मुझे आमंत्रित ही नहीं किया गया
  • वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने रविवार को दावा किया कि उन्हें मेजबान टीम और आस्ट्रेलिया के बीच यहां विश्व कप फाइनल के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया। भारत को 1983 में पहला वनडे विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैच के लिए जाना चाहते थे।

Kapil Dev says he was not invited for World Cup 2023 Final

कपिल देव

कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘‘मुझे वहां आमंत्रित ही नहीं किया गया। उन्होंने मुझे बुलाया नहीं इसलिये मैं नहीं गया। यह इतना ही सरल है। मैं चाहता था कि 1983 की पूरी टीम वहां मेरे साथ हो लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी कभार वे भूल जाते हैं। ’’

End of Feed