'IPL से हजार गुना ज्यादा राजनीति..' केएल राहुल ने खोला राज तो इस दिग्गज ने टीम इंडिया का कोच बनने से कर दिया इंकार

Team India Head Coach: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि भारत को कोचिंग देना एक "शानदार काम" है, लेकिन उन्होंने खुद को इस उच्च दबाव वाली भूमिका की दौड़ से बाहर कर दिया है। लैंगर के बाहर होने के पीछे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल का भी बड़ा हाथ है।

Justin Langer Reveal KL Rahul advice: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी जस्टिन लैंगर ने भारतीय टीम का कोच बनने से इंकार कर दिया है। उनके मुताबिक भारतीय टीम का कोच बनना सोभाग्य की बात है लेकिन वे फिलहाल इस दबाव से बाहर रहना चाहते हैं। लैंगर ने आईपीएल 2024 के दौरान केएल राहुल के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि एलएसजी कप्तान ने उन्हें 'दबाव और राजनीति' से जुड़ी भूमिका के बारे में अच्छी सलाह दी थी।

Justin langer kl rahul

जस्टिन लैंगर (फोटो- PTI)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मई की शुरुआत में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की पोजिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जून 2024 में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के साथ, बोर्ड इस भूमिका के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है, जिसका कार्यकाल 3.5 वर्ष होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह के यह कहने के बाद कि बोर्ड एक विदेशी कोच नियुक्त करने के लिए तैयार है जस्टिन लैंगर, स्टीफन फ्लेमिंग और रिकी पोंटिंग का नाम आगे आ रहा था हालांकि लेंगर और पोंटिंग दोनों ने अपने आप को इससे दूर कर लिया है।

End of Feed