तंग आ गया था: चार महीने बाद चला जोस बटलर का बल्ला, छठे स्थान पर खेली शानदार पारी और 5 हजारी भी बने

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 11:48 AM IST

Jos Buttler Completes 5000 ODI Runs: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर विश्व कप 2023 में अपने फॉर्म से लगातार जूझते नजर आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन अब इस बल्लेबाज ने लय वापस पाते हुए शानदार पारी खेली और वनडे में 5 हजारी भी बन गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर लय में लौटे
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में गरजा बल्ला
  • 5000 वनडे रन के स्पेशल क्लब में भी हुए शामिल

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने कहा है कि वह अपने खराब फॉर्म से आजिज आ चुके थे और अब अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो गया था। वनडे विश्व कप में फॉर्म के लिये जूझते रहे बटलर ने सितंबर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया । उनके 45 गेंद में नाबाद 58 रन की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराया। हालांकि बटलर इस मैच में छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते नजर आए।

WI vs ENG 2nd ODI, Jos Buttler Scores Fifty And Completes 5000 ODI Runs

जोस बटलर (AP)

बटलर ने ‘बीबीसी’ से कहा ,‘‘मैं फॉर्म के लिये जूझ रहा था । खराब फॉर्म से तंग आ गया था । अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं।’’ अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिये । उन्होंने कहा ,‘‘ बहुत खुश हूं । इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है। पिछला कुछ समय काफी खराब था ।’’

End of Feed