वैभव सूर्यवंशी को आउट करने और IPL की पिचों पर जोफ्रा आर्चर ने दिया बड़ा बयान

Jofra Archer Statement: जोफ्रा आर्चर का मानना ​​है कि भारत में आईपीएल के दौरान आसान विकेट पर खेलने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सामान्य स्थिति में वापसी करना है। आर्चर को अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में उन्हीं की एक बाउंसर पर आउट हुए, आर्चर ने इस पर भी प्रतिक्रिया दी है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि भारत में आईपीएल के दौरान आसान विकेट पर खेलने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सामान्य स्थिति में वापसी करना है। आर्चर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 29 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज जोश टंग ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किये। उनके इस शानदार प्रदर्शन से 202 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 76 रन पर आउट हो गई।

Jofra Archer On Vaibhav Suryavanshi And IPL Wickets

जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल पिचों पर बयान दिया

आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों का सामना करने के बाद, जब आर्चर से पूछा गया कि गेंदबाजी करते समय उनकी योजनाओं में कितना बदलाव आता है, तो उन्होंने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि यहां सब कुछ सामान्य हो गया है।" उन्होंने कहा, "यहां आप अच्छी लेंथ पर सीधी गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं। जबकि वहां, विकेट आसान होने और बाउंड्री छोटी होने के कारण बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।"

End of Feed