ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ दम दिखाने उतरेगा इंग्लिश खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2023, 03:40 PM IST

ODI World Cup, ENG vs IRE: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के खिलाफ उतरने को भी बेताब है।

ODI World Cup 2023, ENG vs IRE: भारत में अगले महीने से शुरू होने वाले वनडे विश्वकप से पूर्व फॉर्म में लौटने की कवायद मे इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेलेंगे। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ जॉक क्राउली की अगुवाई में पहले जिस 13 सदस्यीय टीम का चयन किया था उसमें विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं था, लेकिन रूट ने पहले वनडे में खेलने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें हैरी ब्रुक की जगह टीम में शामिल किया गया।

Joe Root, ENG vs IRE ODI Match

जो रूट। (फोटो- ICC Twitter)

ब्रूक पहले विश्वकप की संभावित टीम में नहीं थे लेकिन रविवार को उन्हें जैसन राय की जगह मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया। इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा कि रूट ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलने की इच्छा जताई थी।

End of Feed