Joe Root creates history for England in test: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। लगातार रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक और महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है।
जो रूट ने रचा इतिहास
जो रूट के टेस्ट क्रिकेट में 12473 रन हो गए हैं और वे अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रुट ने केवल 147 मैचों में ये आंकड़ा छू लिया है। वहीं दूसरी ओर एलिस्टर कुक के 161 टेस्ट मैचों में 12472 रन हैं। जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके टेस्ट में 34 शतक हैं और वे 35वीं सेंचुरी के करीब जा रहे हैं। हालांक अभी भी वे तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के महारिकॉर्ड से 3500 से भी ज्यादा रनों से दूर हैं।सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 15921 रन हैं।
