ICC Player of the month: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह को मिला एक और सम्मान, आईसीसी ने चुना प्लेयर ऑफ द मंथ

ICC Player of the month: जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन उससे पहले उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल उन्हें आईसीसी ने दिसंबर महीने का बेस्ट क्रिकेटर चुना है।

ICC Player of the month: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह को एक और सम्मान मिला है। दरअसल बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आईसीसी ने उन्हें दिसंबर महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना है। इस रेस में उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और डेन पैटरसन थे। वह इन दोनों को पछाड़कर प्लेयर ऑफ द मंथ बने। वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने एक अकेले अपने दम पर इस सीरीज में भारत को आखिर तक लड़ने का मौका दिया। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में अगर वह चोटिल नहीं हुए होते तो निश्चित रुप से इसका परिणाम कुछ और भी हो सकता था। दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-ICC)

बुमराह ने इस दौरे पर दो मैच में कप्तानी भी की थी। पर्थ टेस्ट में बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के साथ उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जब टीम घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेल कर पहुंची थी। पर्थ टेस्ट में बुमराह की कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी का ही नतीजा था कि ऑस्ट्रेलिया में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की और 295 रन से कंगारुओं को मात दी।

End of Feed