Robin Minz Accident: बाइक दुर्घटना में बाल-बाल बचा गुजरात टाइटंस का यह स्टार खिलाड़ी

Robin Minz Accident: आईपीएल के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए अच्छी नहीं है। मिंज की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि, उन्हें मामूली चोट आई है और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।

Robin Minz Accident: झारखंड के एक होनहार आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज के बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मिंज IPL ऑक्शन में बिकने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी थे, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह युवा खिलाड़ी, जो अपनी बिग हिटिंग क्षमताओं के लिए जाना जाता है, कावासाकी सुपरबाइक चला रहा था, जब उसका संपर्क दूसरी बाइक से हुआ और उसने अपना नियंत्रण खो दिया। न्यूज18 ने उनके पिता फ्रांसिस मिंज ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा 'फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है और वह डॉक्टर की निगरानी में है,''

Robin Minz

रॉबिन मिंज (साभार-Instagram)

रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर से बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज के दाहिने घुटने पर चोट लगी है। वह एमएस धोनी के बड़े फैन हैं। मिंज मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले हैं और वह तब सुर्खियों में आए थे जब मुंबई इंडियंस की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम में उनके प्रशिक्षण कराया। मिंज झारखंड की U19 और U25 टीम के लिए खेल चुके हैं।

End of Feed