IPL 2026, KKR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

IPL 2026, KKR vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला आज (9 April 2026) भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीमों की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती तीन में से दो मैच हार चुकी है, वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने दो में से एक मुकाबले में विजय प्राप्त की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले हैदराबाद-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

IPL 2026, KKR vs LSG Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants) के बीच कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium Kolkata) में 9 अप्रैल 2026 दिन गुरूवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपने पहले तीन में से दो मुकाबले हारकर (एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा) उतरने वाली है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले दो में से एक मुकाबला हारकर और एक मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इस मुकाबले में कोलकाता की कप्तानी जहां एक बार फिर आजिंक्य (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते नजर आएंगे।

KKR vs LSG Pitch Report

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले हारे हैं और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में कोलकाता नाईट राइडर्स इस मैच को जीतकर चाहेगी कि इस सीजन में वह पहली जीत दर्ज करके अंक तालिका में थोड़ा आगे बढ़े। वहीं लखनऊ की टीम चाहेगी कि पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे।

End of Feed