PBKS vs RCB , Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से होगा। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पंजाब इस मैदान पर दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इस मैदान पर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
शिखर धवन और फाफ डु प्लेसिस। (फोटो- IPL/BCCI)
आरसीबी का पलड़ा भारी
आईपीएल के मौजूदा सीजन में पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। आरसीबी की टीम को 11 मुकाबले में सिर्फ 4 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब का प्रदर्शन भी आरसीबी कर तरह है। टीम को 11 मैचों में से 4 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, पंजाब के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी है। आरसीबी का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि पंजाब किंग्स का जीत प्रतिशत 44% है।पंजाब और आरसीबी के बीच कड़ा मुकाबला
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब का पलड़ा भारी है। पंजाब को 17 मैचों में और बेंग्लुरु को 15 मैचों में जीत मिली है। आरसीबी के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 232 रन है। वहीं, पंजाब के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 226 रन है।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का स्क्वॉड
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
